How to take Right Decision

हम अपने जीवन में बहुत से निर्णय (Decision) लेने होते है। कई बार ऐसा होता है कि बात किन्ही दो चीजों के बिच फंस जाती है। हम दो ऑप्शन के बिच सही निर्णय (Right Decision) नहीं ले पाते है, और बात वही के वही 
अटकी रह जाती है। ऐसे में प्रश्न आता है कि सही निर्णय लेने का तरीका क्या हो सकता है। (What is the Right Way to Making a decision ) या सही निर्णय कैसे लिया जाये ? (How to take Right Decision) .                     एक निर्णय जीवन बना भी सकता है और बर्बाद भी कर  सकता है। इसलिए निर्णय जो भी ले सोच समझ कर लेना चाहिए। 
कोई सोचता है कि जॉब करू या बिज़नेस करू ?
कोई अपने करियर के बारे में सोचता है कि MBA करू या MCA करू ?
कोई सोचता है कि Mutual Fund में इन्वेस्ट करू या Real Estate में इन्वेस्ट करू ?


तो अब प्रश्न आता है कि आखिर  सही निर्णय कैसे लिया जाये ?
तो सबसे पहले आप यह समझ ले कि हम सही निर्णय क्यों नहीं ले पाते है ?
क्यों हम दो चीजों या ऑप्शन के बिच फँसकर रह जाते है ?
ऐसा इसलिए होता है क्यों कि हमें जिन दो चीजों या ऑप्शन के बिच निर्णय 
लेना होता है उन दोनों चीजों के ही कुछ फ़ायदे होते है और दोनों चीजों में ही कुछ नुकसान भी  छिपे होते है। ऐसे में हम कभी पहली चीज के फायदे  के बारे में सोचते है तो कभी दूसरी चीज के फायदे के बारे में सोचते है। इसके आलावा हम कभी पहली चीज के नुकसान के बारे में सोचते है तो कभी दूसरी  चीज के नुकसान के बारे में सोचते है। और इसी सोच  विचार के बिच में हम सही निर्णय नहीं ले  पाते है। सोचो अगर दोनों चीजों के अपने फायदे और नुकसान न हो तो निर्णय लेना कितना आसान हो जायेगा। मै आपको इसका एक उदहारण देता हूँ-

मान लिजिये आप किसी किराये के घर में रहते है और चाहते है कि अपना नया घर खरीद लूँ ,लेकिन आप निर्णय नहीं ले पा रहे है कि किराये के घर में ही रहु या अपना खुद का नया घर ही खरीद लूँ। 
अब यहाँ आप दो बातों  के बिच फँस गए है, आपके पास दो ऑप्शन है। पहला यह कि आप किराये के घर में ही रहिये और दूसरा यह है कि आप अपना घर खरीद लीजिये। 
अब आप निर्णय नहीं ले ले पा  रहे है कि क्या करना आपके लिए सही निर्णय होगा। किराये के घर पर रहना या अपना घर लेना। 
दोस्तों ,इसी तरह के प्रश्न या समस्याए हमारे सामने  आती रहती है। कुछ समस्याए तो छोटी होती है लेकिन कुछ इतनी बड़ी होती है जिनके बारे में सही निर्णय (Right Decision ) नहीं लिया गया तो जीवन बर्बाद हो सकता है। 

सबसे पहले आप दोनों चीजों या ऑप्शन के फायदे या नुकसान को एक डायरी में नोट कर  ले। एक तरफ उसका फायदा लिखिए और एक तरफ उसका नुकसान , उसके बाद फायदे व नुकसान को काउंट कीजिये।
    -: आइये देखते है किराये के घर में रहने के फायदे (Benefits of Rental house ) :-

1.  मान लीजिये आप हर महीने 10 हज़ार किराये देते है जिसमे बिजली आदि का खर्चा देकर लगभग 14 से 15     हज़ार तक आ जाता है जबकि नया घर लेने के लिए आपको  कम से कम 40 लाख की जरुरत होगी जो की    बहुत  ज्यादा है। 
2 .  अगर आपको उस घर के आसपास के  माहौल से कोई समस्या आई तो आप उस घर को छोड़कर दूसरा घर किराये पर ले सकते है। 

         -: किराये के घर में रहने क नुकसान(Loss of  Rental House ) :-

1 .  आप हर महीने 14 से 15 हज़ार किराये के रूप में देता है जो की आपका एक बहुत बड़ा खर्चा है। आप चाह     कर भी इससे नहीं बच सकते है। 
2 .  मकान मालिक को आये दिन किसी बात को लेकर टोकना लगा रहता है। 
3 . घर के अंदर कुछ बदलाव करना चाहे तो नहीं कर सकते। 
4 .  आपको जीवन भर किराये के घर में रहने का अफ़सोस भी रहेगा जबकि दूसरा ऑप्शन भी है। 
5 .  हर साल मकान मालिक किराया बढ़ा देता है। 

      आइये अब दूसरे ऑप्शन के फायदे व नुकसान के बारे में बात करते है 

        -: आपको अपना नया घर खरीदने के फायदे (Benefits of Buying your own Home):-

1 .  यदि आप नया घर लेना चाहते है  तो कुछ पैसे खर्च कर के और बाकि का आप बैंक से लोन भी ले सकते है     जिसकी EMI लगभग आपके किराये के खर्च के बराबर ही  होगी। 
2 . किराये के रुपये का हमें कोई रिटर्न नहीं मिलता , यह एक खर्चा है जबकि लगभग इतनी ही EMI देकर     भविष्य में एक घर रिटर्न के रूप में मिलेगा। 
3 . अगर आपको उसी शहर में पढाई या जॉब करना हो तो अपना घर ही अच्छा होगा। 
4 . आप अपने घर में कुछ भी बदलाव कर सकते है। 
5 .  किराया बढ़ने का कोई झंझट नहीं और EMI लगभग हमेशा एक जैसी रहती है। 
6 .  एक समय ऐसा आएगा जब वह घर पूर्ण रूप से अपना होगा तब तक EMI पूरी हो चुकी होंगी। 

        -: नया घर खरीदने के नुकसान (Losses of Buying New Home):-

1 .  अगर आसपास का माहौल ख़राब हो जाये तो वह घर नहीं बदल सकता। 
2.  घर लेते समय आपको कुछ पैसे अपने पास से खर्च करने होंगे वरना EMI किराये के अमाउंट से बहुत         ज्यादा हो सकती है। 

   तो बात स्पष्ट है आपको अपना घर लेना चाहिए जिसके बहुत फायदे हैजो कि एक सही निर्णय (Right       Decision ) होगा। 

  ऐसे ही MOTIVATIONAL ARTICLE के लिए COMMENT जरूर करें। 











Post a Comment

0 Comments